October 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण तक, स्वच्छता अभियान के साथ स्वच्छता दीदियों का होगा सम्मान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// करतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान’ को ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी से जोड़ते हुए ग्राम पंचायत बरपाली में 9 अक्टूबर को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को सेवा और स्वच्छता के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम की सबसे खास बात वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और स्वच्छता दीदियों का सम्मान होगी। आयोजन के दौरान ग्राम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छ और सुंदर गांव के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वच्छता दीदियों के योगदान को मिलेगा सम्मान

बरपाली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर अपनी भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया जाएगा। उनके योगदान को रेखांकित करते हुए समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश भी दिया जाएगा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से ही गांव को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है।

9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जुटेगा जनसमुदाय

विशेष कार्यक्रम का आयोजन 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे ग्राम पंचायत बरपाली, जनपद पंचायत करतला में होगा। इसमें क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता, जनपद पंचायत के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन बहनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे।

आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। वृक्षारोपण, स्वच्छता और सम्मान—इन तीन प्रमुख संदेशों के साथ बरपाली में होने वाला यह आयोजन सेवा पखवाड़े को ग्रामीण जनभागीदारी से जोड़ने की पहल के रूप में सामने आएगा।

मनोज झा की अगुवाई में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सेवा भावना को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे ग्रामीण जीवन और जनभागीदारी से जोड़ना है, ताकि स्वच्छ गांव, हरित गांव और सेवा भावना से जुड़े समाज के संकल्प को मजबूती मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.