दीपका उपचुनाव में भाजपा का महाशक्ति प्रदर्शन, ऋषि सिदार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
1 min read



घर-घर पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, निर्दलीय पार्षद धीरेन्द्र तिवारी के भाजपा प्रवेश से बदले राजनीतिक समीकरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक-15 में होने वाले उपचुनाव ने अब पूरी तरह चुनावी रंग पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में ऐसा जनसंपर्क अभियान चलाया कि पूरा वार्ड भाजपा के पक्ष में माहौल से सराबोर नजर आया। भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड के प्रत्येक गली-मोहल्ले में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने भाजपा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आत्मीय अभिनंदन ने यह संकेत दिया कि वार्ड में भाजपा के प्रति उत्साह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। नागरिकों ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की सराहना करते हुए भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को मिल रही सुविधाओं के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर और अधिक मजबूत हुआ है। यही विश्वास अब दीपका उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में जनसमर्थन के रूप में दिखाई दे रहा है।


भाजपा को मिली बड़ी राजनीतिक बढ़त, निर्दलीय पार्षद धीरेन्द्र तिवारी ने थामा कमल का दामन
उपचुनाव के बीच भाजपा को एक बड़ी राजनीतिक सफलता भी हाथ लगी। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक-17 के लोकप्रिय निर्दलीय पार्षद धीरेन्द्र तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके भाजपा में शामिल होने को क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी परिवार में विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर धीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश और देश में हो रहे विकास कार्यों तथा भाजपा की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि धीरेन्द्र तिवारी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम दीपका उपचुनाव में भाजपा की स्थिति को और मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।

जनविश्वास का चुनाव बनता जा रहा है दीपका उपचुनाव
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड क्रमांक-15 का चुनाव केवल एक पार्षद चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास की दिशा तय करने वाला चुनाव है। क्षेत्र की जनता विकास की निरंतरता और मजबूत नेतृत्व चाहती है, जिसके चलते भाजपा के पक्ष में स्पष्ट सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी योगेश जैन, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“ऋषि सिदार के समर्थन में उमड़ी भीड़, धीरेन्द्र तिवारी के भाजपा प्रवेश से दीपका उपचुनाव में भाजपा को मिली नई ताकत, वार्ड-15 में कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटा संगठन।”


