August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। गढ़ उपरोड़ा मंडल के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय संतोष कुंवर राज के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय संतोष कुंवर राज को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय संतोष कुंवर राज संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.