October 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

प्रशांति वृद्धा आश्रम में सेवा, सम्मान और अपनत्व की पहल; वृद्धजनों के साथ बिताया आत्मीय समय, लिया आशीर्वाद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। पितृ पक्ष के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए मानव सेवा मिशन ने प्रशांति वृद्धा आश्रम, कोरबा में सेवा एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और उन्हें आत्मीयता के साथ भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में सेवा के साथ जरूरतमंदों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। अरुण तिवारी की ओर से प्रशांति वृद्धा आश्रम को व्हीलचेयर भेंट की गई, जिससे वृद्धजनों के आवागमन में सुविधा मिल सके। वहीं श्रीमती सीमा अमित स्वर्णकार के सौजन्य से भोजन सेवा संपन्न हुई।
मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके अनुभवों को आत्मीयता से सुना। इस दौरान वातावरण में अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। वृद्धजनों से मिले स्नेह और आशीर्वाद ने सेवा कार्य से जुड़े सदस्यों को भी भावुक कर दिया।

 

 

इस अवसर पर केशव चन्द्रा, रामसहाय पटेल, अमित स्वर्णकार, माधुरी चन्द्रा, स्मिता पटेल, सीमा स्वर्णकार तथा प्रशांति वृद्धा आश्रम के संचालक वीरू यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मानव सेवा मिशन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पितृ पक्ष केवल स्मरण और श्रद्धा का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा, संवेदना और अपनत्व बांटने का भी अवसर है। वृद्धजनों के प्रति सम्मान और उनकी जरूरतों में सहयोग की यह पहल समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाली रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.