मशालों की रोशनी में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, हजारों कदमों से जगमगाया कोरबा
1 min read



घंटाघर से सुभाष चौक तक निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा—हाथों में मशाल, दिल में राष्ट्रनिर्माण का जज्बा; सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर 25 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कोरबा में देशभक्ति, सेवा और जनभागीदारी का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से जोड़ दिया। घंटाघर से सुभाष चौक तक निकली भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, पार्षदों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं सहसंयोजकों, बूथ अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने हाथों में मशाल थामकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल आयोजन ने कोरबा की सड़कों पर देशभक्ति की नई ऊर्जा भर दी। मशालों की रोशनी, राष्ट्रभक्ति के नारों और हजारों कार्यकर्ताओं के जोश ने ऐसा वातावरण बनाया, मानो पूरा कोरबा एक स्वर में विकसित भारत के संकल्प को दोहरा रहा हो। यात्रा में वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों तक की भागीदारी ने इसे संगठन के कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर जनभागीदारी का प्रभावशाली रूप दे दिया।
घंटाघर मैदान से हुआ कार्यक्रम का भव्य आगाज
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे घंटाघर मैदान में हुई। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा ज्योति यात्रा के प्रज्वलन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक प्रसारण किया गया।
घंटाघर स्थित अंबेडकर मैदान में जिलेभर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रनिर्माण, सेवा और विकसित भारत के संकल्प को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
मशालों के साथ निकला जनसैलाब, नारों से गूंज उठा कोरबा
संबोधन के बाद घंटाघर मैदान से सुभाष चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाथों में जलती मशालें, जुबां पर राष्ट्रभक्ति के नारे और मन में विकसित भारत का संकल्प लिए हजारों कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे।
मशालों की लंबी कतार ने शहर की सड़कों को रोशनी से भर दिया। यात्रा के मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण के नारों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन देखते ही बन रहा था। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी ने यात्रा को और भव्य बना दिया।
जिले में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं सहसंयोजकों, बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के साथ आमजनों की भागीदारी ने सेवा ज्योति यात्रा को व्यापक जनसरोकार से जोड़ दिया।

अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना लक्ष्य : लखनलाल देवांगन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वर्ष 2014 से भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। सरकार अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यही प्रयास विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।
युवा शक्ति तय करेगी विकसित भारत की दिशा : गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का स्पष्ट रोडमैप रखा है। उन्होंने कहा कि कोरबा के घंटाघर स्थित अंबेडकर मैदान में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पंच-सरपंचों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सामूहिक रूप से सुना और विकसित भारत के संकल्प को आत्मसात किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की युवा शक्ति से विशेष आह्वान किया है। आज की युवा पीढ़ी के सामने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हमारे बुजुर्गों ने अपने जीवन में जिन कठिन परिस्थितियों और संघर्षों का सामना किया, आने वाली पीढ़ी को उन परिस्थितियों से न गुजरना पड़े, इसके लिए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में निर्णायक भूमिका निभानी होगी।
गोपाल मोदी ने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देकर देश की आर्थिक शक्ति को मजबूत करना भी विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज कोरबा के हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सेवा ज्योति के माध्यम से देश को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि, तभी मजबूत होगा विकसित भारत : कृष्णकांत चन्द्रा
भाजपा जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए जनप्रतिनिधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। जब जनप्रतिनिधि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझेंगे, तभी विकास का लाभ सही मायने में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन और जनकल्याण का ऐसा मॉडल देश के सामने रखा है, जिसके माध्यम से भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। आज देश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दिग्गज नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक दिखी एकजुटता
सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा सहित प्रमुख पदाधिकारी मंचस्थ रहे। जिला महामंत्री संजय शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अनिल वस्त्रकर, दीप नारायण सोनी, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, मनोज राठौर, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रिती स्वर्णकार, वैभव शर्मा, श्रीधर द्विवेदी, मिलीप बरेठ, पवन सिन्हा, अमित पटेल, गोविंद साहू , करण राजपाल, राजेश लहरे, विकास अग्रवाल एवं रामनारायण सराफ सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


सेवा ज्योति ने दिया बड़ा संदेश—‘विकसित भारत’ में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी
घंटाघर से सुभाष चौक तक निकली सेवा ज्योति यात्रा कोरबा में सेवा संकल्प अभियान की प्रभावशाली तस्वीर बनकर सामने आई। मशालों की रोशनी के बीच उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे शहर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर दी।
यह यात्रा केवल मशालों के साथ सड़कों पर निकला कारवां नहीं था, बल्कि सेवा, समर्पण, संकल्प और राष्ट्रभक्ति की उस भावना का जीवंत प्रदर्शन था, जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों तक सभी एक ही लक्ष्य के साथ कदमताल करते नजर आए।
यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण, संकल्प और राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। साथ ही यह संकल्प भी दोहराया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
मशालें थामे हजारों कदमों ने कोरबा की सड़कों पर यही संदेश दिया—विकसित भारत का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है; जब देश का प्रत्येक हाथ राष्ट्रनिर्माण से जुड़ेगा, तभी 2047 का विकसित भारत साकार होगा।







