August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुशासन तिहार बना किसानों के लिए सहारा, नंद किशोर राजवाड़े को मिली डिजिटल किसान किताब

 

ग्राम कनकी में लगे शिविर में हुआ त्वरित समाधान, शासन की पहल से किसानों को मिल रही सुविधा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस पहल से लोगों को गांव में ही विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम कनकी निवासी कृषक नंद किशोर राजवाड़े को जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई गई। लगभग ढाई से तीन एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री राजवाड़े को डिजिटल किसान किताब नहीं होने से कृषि संबंधी कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई।
डिजिटल किसान किताब मिलने पर श्री राजवाड़े ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि दस्तावेजों एवं योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन कोरबा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.