October 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

मशालों की रोशनी में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, जन-जन ने दोहराया विकसित भारत-2047 का संकल्प; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// दंतेवाड़ा, 7 अक्टूबर 2026। मां दंतेश्वरी की पावन धरा बुधवार को सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की साक्षी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दंतेवाड़ा में भव्य विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंढका डोबरा से प्रज्ज्वलित मशालों के साथ शुरू हुई यात्रा स्टेट बैंक चौक तक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया।

यात्रा के दौरान वातावरण राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत के नारों से गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों के साथ युवा, किसान, श्रमिक, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। सेवा ज्योति रथ के साथ निकली यह यात्रा दंतेवाड़ा में सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी।

 

 

मां दंतेश्वरी की धरती से प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन भूमि से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों को गति दी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन संघर्षों के बीच राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाई और सेवा, सुशासन तथा विकास को प्राथमिकता दी।

महेश कश्यप ने मां दंतेश्वरी की पावन धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

“विकसित भारत केवल सरकार का नहीं, हर नागरिक का संकल्प”

विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरक यात्रा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना अभियान की मूल भावना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बस्तर और दंतेवाड़ा के युवा, किसान, श्रमिक और आम नागरिक इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दंतेवाड़ा में बनेगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’

सेवा संकल्प अभियान को स्थायी जनसंदेश से जोड़ने की दिशा में दंतेवाड़ा में कार्यक्रम स्थल पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के निर्माण की घोषणा भी की गई। यह चौक सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

मशालों की रोशनी में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, मेंढका डोबरा से मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति रथ को रवाना किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा स्टेट बैंक चौक पहुंची। हाथों में जलती मशालें और मन में विकसित भारत का संकल्प लिए शामिल नागरिकों ने सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिवनारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, मुन्ना मरकाम सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया।

मां दंतेश्वरी की पावन धरती से प्रज्ज्वलित हुई सेवा की यह ज्योति अब सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचने का माध्यम बनी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.