May 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिवाय हॉस्पिटल में चिकित्सा का शानदार समन्वय, एक ही समय में पथरी और बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन

 

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमवर्क और समयबद्ध उपचार से मरीज को मिली राहत, सफल सर्जरी के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशल टीम के लिए पहचान बना चुके शिवाय हॉस्पिटल कोरबा में एक बार फिर जटिल चिकित्सा चुनौती का सफल समाधान किया गया। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सूझबूझ, अनुभव और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए मरीज की पथरी एवं बच्चेदानी से जुड़ी गंभीर समस्या का सफल ऑपरेशन कर नई राहत प्रदान की।
*जानकारी के अनुसार दादर कोरबा निवासी श्रीमती वीणा देवी, पति श्री शशि कुमार, लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थीं। जांच के दौरान पथरी एवं बच्चेदानी से संबंधित जटिल समस्या सामने आने पर शिवाय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने समयबद्ध उपचार की रणनीति तैयार की।
*सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कोल्हे तथा ओबस्टेट्रिक्स एवं गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि ने संयुक्त रूप से मरीज की स्थिति का गहन परीक्षण कर सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। चिकित्सकों की सतर्कता, आधुनिक तकनीक और बेहतर टीमवर्क के कारण ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा तथा मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिला।
*अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की लगातार निगरानी की गई और सभी आवश्यक परीक्षणों में स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर उन्हें स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। इस सफल उपचार के बाद मरीज और उनके परिजनों ने शिवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
*स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि कोरबा में इस प्रकार की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता स्थानीय मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। शिवाय हॉस्पिटल लगातार अनुभवी चिकित्सकों, आधुनिक संसाधनों और बेहतर उपचार पद्धति के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.