October 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

उरगा मंडल में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज का संदेश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  उरगा/कोरबा। सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा उरगा मंडल के ग्राम बुंदेली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उरगा मंडल अध्यक्ष तारा चंद साहू, मंडल मंत्री फुलेश राम साहू एवं मीडिया प्रभारी कौशल साहू उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.