August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सिर की गंभीर चोट का बिना ऑपरेशन सफल उपचार, शिवाय हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिविक मित्तल की बड़ी उपलब्धि

 

 

वेंटिलेटर की नौबत टली, आधुनिक उपचार पद्धति और विशेषज्ञ निगरानी से मरीज को मिली नई जिंदगी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिविक मित्तल ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता और अनुभव का परिचय देते हुए गंभीर सिर की चोट से पीड़ित महिला का बिना ऑपरेशन सफल उपचार कर नई उम्मीद जगाई है। इस सफल उपचार के बाद मरीज और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

*जानकारी के अनुसार आरामशीन निवासी श्रीमती बुंदकुंअर कैवर्त्य, पति श्री संतोष कुमार कैवर्त्य, गंभीर रूप से सिर में चोट लगने के बाद उपचार हेतु शिवाय हॉस्पिटल लाई गई थीं। प्रारंभिक जांच में स्थिति चुनौतीपूर्ण मानी जा रही थी, लेकिन न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिविक मित्तल ने अपनी सूझबूझ, आधुनिक चिकित्सा पद्धति और निरंतर निगरानी के माध्यम से बिना किसी बड़े ऑपरेशन के मरीज का सफल इलाज किया।
विशेष बात यह रही कि उपचार के दौरान मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की आवश्यकता नहीं पड़ी और चिकित्सकीय प्रबंधन के जरिए उनकी स्थिति में लगातार सुधार होता गया। डॉ. मित्तल ने बताया कि समय पर सही जांच, सटीक उपचार और विशेषज्ञ देखरेख के कारण मरीज को जटिल सर्जरी से बचाया जा सका।
*इस सफलता के बाद शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉ. दिविक मित्तल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंभीर परिस्थिति में उन्हें बेहतर उपचार और आत्मविश्वास मिला, जिसकी बदौलत मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।
*स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरबा जैसे शहर में अत्याधुनिक न्यूरो चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञों की उपलब्धता मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। शिवाय हॉस्पिटल लगातार गंभीर बीमारियों और जटिल मामलों में बेहतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर लोगों का भरोसा जीत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.