August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को मिली नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आत्मविश्वास : किरण देव

1 min read

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ, कहा — उनका संघर्ष, समर्पण और संगठन कौशल हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। श्री देव ने कहा कि श्री नवीन का व्यक्तित्व संगठनात्मक दक्षता, वैचारिक प्रतिबद्धता और कर्मशील नेतृत्व का अद्भुत संगम है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से भाजपा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ श्री नवीन का सार्वजनिक जीवन आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में हो या पार्टी संगठन में विभिन्न राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान, उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निभाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री नवीन का मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके नेतृत्व और रणनीतिक सोच के कारण प्रदेश भाजपा को नई मजबूती, नई दिशा और कार्यकर्ताओं में नई चेतना प्राप्त हुई है।
श्री देव ने कहा कि श्री नवीन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीय संवाद स्थापित करते हैं और जमीनी स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और लोकहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि श्री नवीन का ऊर्जावान व्यक्तित्व, अनुशासित कार्यशैली और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भाजपा परिवार उनके जन्मदिन पर ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें, ताकि उनका अनुभव और नेतृत्व संगठन को आगे भी नई सफलताओं की ओर अग्रसर करता रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जिला पदाधिकारियों और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.