May 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी और दीपक बैज का फूंका पुतला

 

 

“कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन और राजनीतिक हताशा की शिकार” — ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जबरदस्त आक्रोश, जमकर हुई नारेबाजी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi द्वारा की गई कथित अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक में कांग्रेस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

 

 

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह राजनीतिक हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले लोकप्रिय नेता पर लगातार अमर्यादित टिप्पणियां करना कांग्रेस के संस्कारहीन चरित्र और उसकी गिरती राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के तथाकथित “युवराज” राहुल गांधी पहले भी कई बार अपनी अपरिपक्व सोच और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से देश की जनता के सामने अपनी मानसिकता उजागर कर चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी अपने संगठन को संभालने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं और राहुल गांधी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ अनर्गल एवं आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है। जनता ने कांग्रेस को लगातार नकारा है, जिसके कारण पार्टी के नेता बौखलाहट में मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस यदि इसी प्रकार देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करती रही, तो पूरे प्रदेश में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौक भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री मोंटी पटेल, तुषार साहू, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, अमित सिंह, निखिल अग्रवाल, अशोक रजवाड़े, जिला मंत्री रिक्की पांडेय, धनंजय चौहान, रामअवतार पटेल, साकेत शर्मा, कोषाध्यक्ष निखिल दावड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य मानिकपुरी, कार्यालय मंत्री शिव देवांगन, कृष्णानंद राठौर एवं आदित्य साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी, हीरू जायसवाल, नवीन ठाकुर, अश्वनी चंद्रा, सागर टेवानी, आकाश गुप्ता, हरीश कश्यप, किशन सूर्यवंशी, अनुराग दुलानी, प्रभात मिश्रा, सत्यम यादव, श्याम ध्रुव, ऋषभ गोस्वामी, सोनू बरेठ, बसंत बैरागी, राहुल महंत, डब्बू अग्रवाल, महेंद्र पाल, उमेश साहू, मोनू गुप्ता, आयुष सक्सेना, मोनू बंसल, सुखदेव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.