August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ऊर्जा नगरी कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज का प्रदेश नेतृत्व, 24 मई को होगा भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा, 22 मई। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव society के प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मान में 24 मई 2026 को कोरबा में विशाल स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के वरिष्ठ एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान को समर्पित यह कार्यक्रम ऊर्जा नगरी कोरबा में भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, पंजीयन क्रमांक 5066, के तत्वावधान में आयोजित यह गरिमामयी कार्यक्रम रविवार, 24 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से राधाकृष्ण मंदिर स्थित यादव भवन, शारदा विहार मुड़ापार, कोरबा में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।
समारोह में कोरबा महापौर Sanju Devi मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष Jagnik Yadav करेंगे। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में समाज के उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, सचिव सुंदर लाल यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, कार्यकारिणी सदस्य आर.डी. यादव एवं रंजीत यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रराम यादव, रायगढ़ जिलाध्यक्ष पंचराम यादव तथा सक्ती जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना, संगठन को नई दिशा देना तथा समाज के सक्रिय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान करना है। कार्यक्रम में सामाजिक विकास, संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
जिला कोरबा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समाज के लोगों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजनों के पहुंचने की संभावना है।
कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं मूरत यादव ने जिले के सभी पदाधिकारियों, परिक्षेत्र अध्यक्षों, पार अध्यक्षों तथा समाज के सम्मानित सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रतीक बनेगा तथा प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मान के साथ सामाजिक भाईचारे का संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.