May 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का तीखा पलटवार : सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस से मांगा जवाब, कहा – “देशविरोधी सोच का चेहरा बन चुकी है कांग्रेस”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद Santosh Pandey ने कांग्रेस और उसके नेताओं को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल दागा कि क्या कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की इस टिप्पणी का समर्थन करती है और क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इसका जवाब देंगे?
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार की भाषा राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वह न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है बल्कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी वही व्यक्ति कर सकता है जिस पर राजनीतिक हताशा और मानसिक असंतुलन हावी हो चुका हो। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार राष्ट्रविरोधी ताकतों के प्रति नरम रवैया अपनाती रही है और राहुल गांधी का पूरा राजनीतिक चरित्र इसी मानसिकता को दर्शाता है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस का इतिहास संदिग्ध रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जिन्होंने सलवा जुडूम का विरोध किया और नक्सल समर्थक विचारों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जिन नक्सलियों ने देश के जवानों की हत्या की, उनके समर्थन में नारे लगाने वालों के साथ कांग्रेस नेताओं की वैचारिक नजदीकी रही है। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर सेना का मनोबल गिराने और सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर देश की सुरक्षा एजेंसियों का अपमान करने का आरोप लगाया।
संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस के पुराने मामलों को उठाते हुए कहा कि एंडरसन और क्वात्रोच्चि जैसे मामलों में देश को जवाब देना चाहिए कि आखिर दोषियों को बचाने का काम किसने किया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ऐसे तत्वों के साथ खड़ी दिखाई दी जिन पर राष्ट्रहित से समझौता करने के आरोप लगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को पहले अपने इतिहास का जवाब देना चाहिए, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करनी चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया है, जबकि कांग्रेस केवल परिवारवाद और सत्ता की राजनीति में उलझी रही।
श्री पाण्डेय ने देश के ऐतिहासिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान देश की भूमि गंवाने का दर्द आज भी देश भूल नहीं पाया है। उन्होंने कांग्रेस पर देश की सीमाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा बचा है और न ही कोई जनाधार।
भाजपा नेता ने चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij बताएँ कि क्या वे राहुल गांधी की टिप्पणी से सहमत हैं? क्या कांग्रेस देश की जनता से माफी मांगेगी? उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुका है और राष्ट्रहित के खिलाफ जाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.