अब ओरल कैंसर का आधुनिक और दाग-रहित इलाज रायपुर में : ITSA Hospitals लेकर आया विशेष निःशुल्क परामर्श एवं जांच ऑफर



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। बदलती जीवनशैली, तंबाकू एवं गुटखा सेवन जैसी आदतों के कारण ओरल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय रहते सही जांच और आधुनिक उपचार बेहद आवश्यक हो गया है। इसी दिशा में रायपुर स्थित ITSA Hospitals ने आमजन को राहत देने के उद्देश्य से निःशुल्क ओरल कैंसर परामर्श शिविर की शुरुआत की है, जिसमें मरीजों को आधुनिक तकनीक से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब ओरल कैंसर की सर्जरी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से “बिना दाग और बिना निशान” के संभव हो रही है। इस नई चिकित्सा पद्धति से मरीजों को न केवल बेहतर उपचार मिल रहा है, बल्कि सर्जरी के बाद चेहरे की सामान्य बनावट और आत्मविश्वास भी सुरक्षित रह रहा है।
अस्पताल द्वारा मई 2026 के लिए विशेष स्वास्थ्य ऑफर भी घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत मरीजों को रेडियोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट तथा लैब एवं बायोप्सी जांच पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शुरुआती अवस्था में जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना है, ताकि गंभीर स्थिति बनने से पहले बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि मुंह में लंबे समय तक रहने वाला छाला, सफेद या लाल धब्बे, बोलने या निगलने में परेशानी, जबड़े में सूजन अथवा लगातार दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच कराने से ओरल कैंसर का सफल उपचार संभव है।
रायपुर के सड्डू क्षेत्र में अम्बुजा सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित ITSA Hospitals में यह सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आधुनिक मशीनों और उन्नत तकनीक के साथ मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान कर रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 0771-4800000 एवं 7880140000 पर संपर्क किया जा सकता है।


