August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बूथ से लेकर जन-जन तक संगठन मजबूती का संकल्प, भाजपा की टिफिन बैठक में दिखी कार्यकर्ताओं की एकजुटता

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मण्डल के शक्तिकेंद्र सीएसईबी कॉलोनी में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर आयोजित शक्तिकेंद्र स्तरीय टिफिन बैठक उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बनी रही। झूला ग्राउंड सामुदायिक भवन में आयोजित इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक शीर्ष संगठन नेतृत्व के आह्वान पर शक्तिकेंद्र प्रभारी श्री अनिल वस्त्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप से बूथ समिति निर्माण, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी गहन चर्चा हुई।

 

 

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कार्यकर्ताओं के बीच दिखाई दिया आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण रहा। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से भोजन लेकर पहुंचे और सामूहिक रूप से टिफिन साझा कर संगठनात्मक एकता, समर्पण एवं पारिवारिक संस्कृति का परिचय दिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि संस्कार, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संगठन है।
बैठक में मण्डल मंत्री श्री तेरस दीवान, पूर्व मण्डल महामंत्री श्री दिनेश वैष्णव, पार्षद श्री राकेश वर्मा, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती चंचला राठौर, श्री अनिल डनसेना, श्री दर्शन रजक, श्री कृष्णा दास महंत, श्री गोविंद साहू, श्रीमती केया सेनगुप्ता, श्री लक्ष्मीकांत पटवा, श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती गायत्री निषाद, श्रीमती आरती यादव, श्री तुलसी राजवाड़े एवं श्री वीरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.