May 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एमपी नगर में विकास की नई सौगात : आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ भव्य भूमिपूजन

 

 

वार्ड क्रमांक 27 में सड़क निर्माण से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, क्षेत्रवासियों में दिखा उत्साह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। ईडब्ल्यूएस संजय महाराज की गली मार्ग के आगे बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का भूमिपूजन वार्ड पार्षद एवं शासकीय कन्या मिनीमाता कॉलेज की अध्यक्ष वर्षा दिनेश वैष्णव द्वारा पूजा-अर्चना एवं विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने की खबर से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

 

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वैष्णव समाज के सचिव पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, किशोर महाराज, धर्मपाल सोलंकी, जुगल पालीवाल, दिनु राव, यशवंत श्रीवास, सुनीता देवांगन, बसंती वस्त्रकार, ज्योति जैन, उषा सिन्हा, जलील खान, माया सोनी, यासी केशरवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आरसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
भूमिपूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य से पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि आमजन को जल्द लाभ मिल सके।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला और क्षेत्रवासियों ने इसे वार्ड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.