August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भयमुक्त बस्तर की ओर बढ़ रहा नया छत्तीसगढ़ : अमित शाह

1 min read

 

बस्तर में अब दिख रहा विश्वास, विकास और सुरक्षित भविष्य का वातावरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर/बस्तर। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने कहा है कि आज बस्तर की जनता के बीच उत्साह, विश्वास और भविष्य के प्रति आश्वस्तता का वातावरण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक भय और असुरक्षा के माहौल से जूझने वाला बस्तर अब तेजी से बदलाव की ओर बढ़ रहा है और यहां के लोग खुलकर स्वतंत्र एवं सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

 

श्री शाह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती और विकास कार्यों के कारण बस्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार हो रहे कार्यों से आमजन का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर की पहचान अब केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि विकास, संस्कृति और संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र के रूप में स्थापित हो रही है। सरकार का उद्देश्य है कि बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और यहां के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हों।
केंद्रीय गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्तर देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल होगा और यहां की जनता शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि के नए दौर की साक्षी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.