August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बस्तर बना राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र : योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, पुष्कर धामी और कैलाश विजयवर्गीय के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

1 min read

 

 

मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया आत्मीय अभिनंदन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*रायपुर/जगदलपुर। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध आदिवासी संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था से परिपूर्ण बस्तर की पावन धरती मंगलवार को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन गई, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी अतिथियों का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्तर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। मां दंतेश्वरी विमानतल परिसर भाजपा के नारों, पारंपरिक स्वागत और बस्तरिया लोक संस्कृति की रंगत से पूरी तरह सराबोर नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने योगी आदित्यनाथ को बस्तर की पारंपरिक कलाकृति एवं स्मृति चिह्न भेंट कर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक बस्तरिया वेशभूषा और लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया। विमानतल परिसर में “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह ऊर्जावान बना रहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और छत्तीसगढ़ सहित बस्तर क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का बस्तर आगमन यह स्पष्ट संकेत देता है कि भाजपा नेतृत्व के लिए बस्तर का विकास, यहां की संस्कृति और जनता का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का लगातार बस्तर प्रवास इस क्षेत्र को नई पहचान देने के साथ-साथ विकास को नई गति प्रदान करेगा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विमानतल परिसर उत्साह, ऊर्जा और भव्यता का केंद्र बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि बस्तर अब देश की राजनीति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.