August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आत्मीय स्वागत

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  जगदलपुर। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने हेतु जगदलपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय मुलाकात की। मां दंतेश्वरी की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री साय ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं पारस्परिक सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान विकास कार्यों को गति देने तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक राज्यों के बीच सहयोग एवं विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.