August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गुरु पुष्य नक्षत्र में होगा बच्चों के लिए विशेष स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

1 min read

 

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय की संयुक्त पहल, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और योग प्रशिक्षण की भी रहेगी व्यवस्था
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**///* कोरबा। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना अंतर्गत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा दिनांक 21 मई 2026, गुरुवार को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।
यह विशेष कार्यक्रम पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर इम्यूनाइजेशन किया जाएगा। आयुर्वेद में स्वर्ण बिंदु प्राशन को बच्चों की स्मरण शक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक विकास एवं शारीरिक सुदृढ़ता के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और बदलते मौसम के कारण बच्चों में रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में आयुर्वेदिक पद्धति से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बेहद आवश्यक हो गया है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उपयुक्त आहार-विहार, दिनचर्या एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी जाएगी। बच्चों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में अधिक भीड़ एवं बच्चों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाने के लिए पूर्व निर्धारित समय लिया जा सकता है। इसके लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपनी सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सकते हैं
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं सहयोगी संस्थाओं ने अधिक से अधिक अभिभावकों से इस विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य अभियान का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि बच्चे स्वस्थ, निरोग और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.