दीपका उपचुनाव में भाजपा का विराट शक्ति प्रदर्शन : ऋषि सिदार की नामांकन रैली में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
1 min read



मां समलाई मंदिर से विजय संकल्प के साथ निकली विशाल रैली, भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के उत्साह से गूंजा पूरा नगर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले उपचुनाव ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी ऋषि सिदार के नामांकन रैली एवं नामांकन दाखिल कार्यक्रम ने बुधवार को दीपका नगर में अभूतपूर्व राजनीतिक माहौल निर्मित कर दिया। मां समलाई मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई भाजपा की विशाल नामांकन रैली में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा नगर भाजपा समर्थकों के नारों, जोश और विजय संकल्प से गूंज उठा।


रैली के दौरान “कमल खिलाना है”, “ऋषि सिदार को जिताना है”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “वार्ड 15 में भाजपा की जीत तय” जैसे नारों से वातावरण पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा।
विशाल रैली में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सहप्रभारी डॉ. राजीव सिंह, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, भाजपा कोरबा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका परिषद दीपका की उपाध्यक्ष, भाजपा के समस्त पार्षदगण, दीपका मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 की जनता विकास, सुशासन और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की ताकत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी लगातार जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है।

मां समलाई मंदिर से प्रारंभ हुई यह विशाल रैली पूरे नगर का भ्रमण करते हुए दीपका तहसील कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और विजय संकल्प के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान तहसील परिसर में भी भारी भीड़ मौजूद रही और भाजपा समर्थकों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का कहना था कि जिस प्रकार रैली में जनता का अपार समर्थन देखने को मिला, उससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने भी यह संदेश दिया कि भाजपा को समाज के हर वर्ग का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान दीपका नगर भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। जोश, ऊर्जा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने यह साबित कर दिया कि यह केवल नामांकन रैली नहीं, बल्कि भाजपा का एक विराट शक्ति प्रदर्शन था, जिसने उपचुनाव के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह गर्मा दिया है।


