August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ: 1351 आवेदन पहुंचे, 255 का मौके पर समाधान

1 min read

 

 

रामाकछार पंचायत में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को पेट्रोल पंप, किसान किताब और क्रेडिट कार्ड वितरित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत रामाकछार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जनपद पंचायत सदस्य फूल बाई कंवर, दिलीप कंवर, सत्यनारायण पैकरा तथा ग्राम पंचायत रामाकछार के सरपंच भारत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

शिविर में कृषि विभाग की शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 3 एचपी पेट्रोल पंप वितरित किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए, वहीं राजस्व विभाग ने डिजिटल किसान किताब और वन अधिकार पत्र वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
शिविर में कुल 1351 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 255 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। रामाकछार सहित आसपास की कई पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ लिया।
मंचस्थ अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.