विश्व हाइपरटेंशन डे पर शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी पहल : एक सप्ताह तक मिलेगा मुफ्त डॉक्टर परामर्श और विशेष ब्लड टेस्ट पैकेज
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा विश्व हाइपरटेंशन डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल द्वारा जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष “हाइपरटेंशन वीक” का आयोजन किया जा रहा है। 18 मई से 23 मई 2026 तक चलने वाले इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत लोगों को मुफ्त डॉक्टर परामर्श के साथ हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी जरूरी जांच सुविधाएं रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को समय रहते जागरूक करने और स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित करने के लिए यह विशेष पहल की गई है।
सिर्फ 1500 रुपये में उपलब्ध होगा विशेष हाइपरटेंशन टेस्ट पैकेज
शिवाय हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य सप्ताह में मरीजों के लिए व्यापक ब्लड टेस्ट पैकेज उपलब्ध कराया गया है। केवल 1500 रुपये में सीबीसी (CBC), यूरिन रूटीन, आरएफटी (RFT), सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स, थायरॉइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, आरबीएस एवं HbA1c सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नियमित जांच से उच्च रक्तचाप से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी संबंधी समस्याओं और डायबिटीज के खतरे को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मिलेगा मुफ्त परामर्श
इस दौरान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा। शिवाय हॉस्पिटल के फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. एन. अभिनाश मरीजों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।
मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जांच सलाह, ब्लड प्रेशर जांच और बेहतर जीवनशैली अपनाने के उपाय भी बताए जाएंगे। अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से 8 बजे तक परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
विश्व हाइपरटेंशन डे के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, तनाव से दूर रहने और नियमित व्यायाम अपनाने की अपील की है। अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना भी है।
शिवाय हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस विशेष स्वास्थ्य अभियान का लाभ लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं।


