कोरबा में 16 अक्टूबर को होंगे ‘हनुमान अंश’ फिल्म के मुख्य पात्र शोभिनव सत्या जी के दर्शन, 17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ में होगा प्रकृति के बीच वॉकथॉन
1 min read
घंटाघर मैदान में रामलीला एवं दशहरा मेले में होगा आगमन, सनातनी बंधुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। सीताराम! 🙏 भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए कोरबा में एक विशेष अवसर आने जा रहा है। बाबा नीम करोली जी के जीवन पर आधारित चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा के जीवन को चरितार्थ करने वाले मुख्य पात्र श्री शोभिनव सत्या जी का आगमन 16 अक्टूबर 2026 को नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले में घंटाघर मैदान पर होगा।
इस विशेष अवसर पर समस्त सनातनी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर शोभिनव सत्या जी के दर्शन का लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की गई है। बाबा नीम करोली जी के प्रति श्रद्धा और भक्ति रखने वाले लोगों के लिए यह मुलाकात आध्यात्मिक जुड़ाव का विशेष अवसर बनेगी।
इसी कड़ी में 17 अक्टूबर 2026 को प्रकृति की सुंदर वादियों में स्थित फुटका पहाड़ पर भगवान के चरणों में वॉकथॉन का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धा, प्रकृति और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सनातनी परिवारों से दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ाने और भक्ति भाव के इस अवसर का सहभागी बनने का आग्रह किया है।
जय श्रीराम! 🙏 जय बाबा नीम करोली जी!
