August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नक्सलवाद मुक्त बस्तर में पहली बार पहुंचेंगे अमित शाह, भाजपा ने शुरू की भव्य स्वागत की तैयारी

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 18 और 19 मई को होने वाले दो दिवसीय बस्तर प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन जोर-शोर से जुट गया है। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और बस्तर को लाल आतंक से मुक्त करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का यह पहला बस्तर आगमन माना जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
जगदलपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत, शहर की साज-सज्जा, प्रमुख मार्गों पर ध्वज और होर्डिंग्स लगाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

 

“बस्तर के लिए ऐतिहासिक होगा यह दौरा”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर को नक्सलवाद के आतंक से मुक्ति दिलाने के बाद पहली बार यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौरा बस्तर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।
वहीं कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ देशभर में निर्णायक अभियान चला और बस्तर में भी बड़ी सफलता मिली। उन्होंने कहा कि अब बस्तर विकास, शांति और विश्वास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा यह दौरा क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं का संदेश लेकर आएगा।
शहर में होगी विशेष सजावट
बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत के लिए जगदलपुर शहर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर स्वागत द्वार, पार्टी ध्वज, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर और गंभीरता से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.