October 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्षों से प्रेरणा लेकर युवा जुटे राष्ट्र निर्माण में

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पर्व के तहत छत्तीसगढ़ से वाराणसी और प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी और वडनगर में स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क एवं सेवा गतिविधियों में भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल से प्रेरणा लेकर युवाओं का राष्ट्र निर्माण में योगदान देना गर्व का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को आत्मसात कर सेवा कार्यों में जुटे हैं। युवाओं की यही सेवा भावना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी वैभव बैस, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.