सुशासन तिहार के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण



चोढा पंचायत में लगा सुशासन शिविर, हितग्राहियों को वितरित किए गए राशन कार्ड, पेंशन आदेश और कृषि उपकरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//कोरबा,12 मई 2026
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत चोढा में मंगलवार को बहुउद्देशीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही योजनाओं का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति आदेश भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कटघोरा श्री प्रेमचन्द्र पटेल ने किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जनपद सदस्य श्रीमती अंजली कौशल श्रीवास एवं श्रीमती गंगोत्री चन्द्रपाल मरार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चोढा की सरपंच श्रीमती सुनीता करपे ने की। इसके साथ ही मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, उतरदा एवं नेवसा पंचायतों के सरपंचों की भी उपस्थिति रही।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने शाकाम्भरी योजना के तहत हितग्राही किताब सिंह ध् घासीराम को डीजल पंप वितरित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सात हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग ने छह हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपे तथा एक दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। वहीं राजस्व विभाग द्वारा छह किसानों को डिजिटल किसान किताब एवं चार हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्चियां वितरित की गईं।

सुशासन शिविर में कुल 576 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में शामिल क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में चोढा, मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, सिरली, कसियाडीह, उतरदा और नेवसा शामिल रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं, योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग जिला या जनपद मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें गांव स्तर पर ही योजनाओं का सीधा लाभ मिलना शासन की प्राथमिकता है।
शिविर के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाया।


