August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आठवीं बोर्ड में खुशी का जलवा : 96.67% अंक लाकर कोरबा ब्लॉक में बनी टॉपर

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// कोरबा। छात्रा खुशी ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। अब तक जारी कोरबा ब्लॉक सूची में वह सर्वाधिक अंक हासिल कर ब्लॉक टॉपर बनी हैं, जबकि जिला टॉपर सूची का सभी को इंतजार है।
खुशी की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। परिजनों ने खुशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.