May 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस पहले अपना कुनबा संभाले, भाजपा पर टिप्पणी करना बंद करे : नलिनीश ठोकने

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//   रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज गुटबाजी, नेतृत्व संकट और संगठनात्मक विफलता से जूझ रही है, ऐसे में भाजपा के अनुशासित संगठन पर टिप्पणी करना उसकी हताशा को दर्शाता है।
श्री ठोकने ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस अपनी प्रदेश कार्यसमिति तक का गठन नहीं कर सकी, जबकि भाजपा लगातार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो चुकी है कि “जहाँ चार नेता बैठते हैं, वहाँ पाँच गुट बन जाते हैं।”
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर खींचतान और आपसी संघर्ष चरम पर है। पार्टी की बूथ और मंडल कमेटियाँ केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं और स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपक बैज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण खो चुके हैं, इसलिए भाजपा की सक्रिय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली उन्हें परेशान कर रही है।
श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और अब केवल बयानबाजी के सहारे राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय अपने बिखरते संगठन और आंतरिक कलह पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.