May 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 13 मई को, आगामी रणनीति पर होगा मंथन

 

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन, कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 12 मई को
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक गतिविधियां आगामी दिनों में तेज होने जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 एवं 13 मई को महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में 12 मई को शाम 6 बजे प्रदेश कोर कमेटी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अगले दिन 13 मई को सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहेंगे। सभी वरिष्ठ नेता पार्टी की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार अभियान और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव एवं शोक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही पार्टी की भविष्य की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
भाजपा संगठन की इन बैठकों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.