August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : रायपुर में सजेगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर विमोचन

1 min read

 

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को समर्पित होगा ऐतिहासिक आयोजन, देशभर के वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ होंगे शामिल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//  रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी रायपुर में आगामी 30 मई को भव्य “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन को लेकर सोमवार को रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की सामाजिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनजागरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और शासन के बीच विश्वास का सशक्त सेतु है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया। पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजन को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष Mohan Tiwari ने बताया कि यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की गौरवगाथा को समर्पित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता, जनसरोकार और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि समारोह में प्रदेश सहित देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, मीडिया विशेषज्ञ, साहित्यकार, सामाजिक चिंतक और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी, विशेष व्याख्यान, मीडिया संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
“पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” को लेकर पत्रकार जगत में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पत्रकारिता के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक दायित्वों पर व्यापक चर्चा होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार R. Krishna Das, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष Gaurav Sharma सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.