मातृत्व, नारी शक्ति और प्रतिभा का भव्य उत्सव : कोरबा में “मातृ दिवस 2026” बना यादगार आयोजन



“Queen of Chhattisgarh”, “Mom with Stylish Safar” और 51 मातृ शक्ति सम्मान ने बिखेरी प्रतिभा और सम्मान की चमक
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// कोरबा। मातृत्व सम्मान, महिला सशक्तिकरण और नारी प्रतिभा को समर्पित एक भव्य एवं आकर्षक आयोजन “मातृ दिवस 2026” के अवसर पर नवप्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ़, कोरबा द्वारा 10 मई रविवार को होटल औरा गार्ड, कोरबा में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्षा कविता सोनी के नेतृत्व में राकेश सोनी, आशीष अग्रवाल, रीना साहू, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रिया कुलदीप, दीपक साहू, जयेश सोनी एवं दीपान सोनी द्वारा किया गया।
पूरा आयोजन मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित रहा, जिसमें महिलाओं, युवतियों, बच्चों तथा ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश वक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, एनजीओ प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक पल्लवी पांडे, बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती उमा सराफ तथा जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की डॉ. अंजना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।
“Queen of Chhattisgarh Season-3” में दिखी संस्कृति और आत्मविश्वास की चमक
कार्यक्रम की शुरुआत “Queen of Chhattisgarh Season-3” से हुई, जिसमें निर्णायक के रूप में विष्णु निर्मलाकर एवं गौरव गर्ग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में युवतियों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक परिधानों में शानदार प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान नमिता केदार, द्वितीय स्थान भुवनेश्वरी जायसवाल एवं तृतीय स्थान रानू विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में अस्मिता सिंह प्रथम, आर्य गुप्ता द्वितीय तथा गार्गी भायाँ तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों की प्रस्तुति रही, जिसमें सोनिया ने प्रथम, श्रुति सिंह ने द्वितीय तथा मीठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ताज, प्रमाणपत्र एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान किए गए।
“Mom with Stylish Safar” में मां और बच्चों की अनोखी प्रस्तुति ने जीता दिल
मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित “Mom with Stylish Safar (Mom with Kid’s Fashion & Talent Show)” कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्रतियोगिता में भारतीय परिधानों के साथ मां और बच्चों की भावनात्मक एवं स्टाइलिश प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रिंकू बैरागी, रूमा बैरागी, पूर्णिमा सोनी, डॉ. ज्योति बाला एवं मेरी संगीता एक्का मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से ज्योति देवांगन एवं स्वाति सिंह राजपूत को मिला। द्वितीय स्थान वंदना शाह तथा तृतीय स्थान गुरजीत कौर सलेजा ने प्राप्त किया। विशेष प्रतिभा प्रदर्शन के लिए सुनीता साहू एवं रेश्मा लकड़ा को सम्मानित किया गया।
51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं
कार्यक्रम में “51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026” के अंतर्गत डॉक्टर, वकील, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और समाज निर्माण में उनके योगदान को समर्पित रहा।
समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीवनी केयर कोरबा के डॉ. आशीष अग्रवाल, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रायपुर, डी.डी. स्कूल कोरबा एवं निदान वेलनेस सेंटर सहित विभिन्न संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति की अध्यक्षा कविता सोनी ने बताया कि नवप्रभा सेवा समिति वर्षों से समाज में महिला सम्मान, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार विभिन्न आयोजन करती आ रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
मातृत्व, संस्कृति, सम्मान और आत्मविश्वास से भरा यह आयोजन कोरबा शहर के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक उत्सव बन गया।


