June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रेडक्रास दिवस पर रामसिंह चाचा सम्मानित, कोरबा का बढ़ाया मान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// रायपुर में 8 मई को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामसिंह चाचा को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक सदस्य बनाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ निरंतर सक्रिय रहने पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल रामसिंह चाचा की सामाजिक प्रतिबद्धता और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी के लिए भी गर्व और सम्मान का विषय बना।
कार्यक्रम में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और रेडक्रास संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास प्रेरणादायक हैं। सम्मान मिलने पर कोरबा जिले के सामाजिक एवं रेडक्रास कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.