May 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

असम में फिर गूंजेगा विकास और सुशासन का विजन: हिमंता बिस्वा सरमा के पुनः नेतृत्व चयन पर किरण देव ने दी बधाई “पूर्वोत्तर भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा सरमा का नेतृत्व” — किरण देव

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने असम भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि श्री सरमा का पुनः नेतृत्व के रूप में चयन केवल असम ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत में विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी सोच की बड़ी जीत है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, कुशल प्रशासन और जनहितैषी निर्णयों से असम को विकास के नए पथ पर आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज असम देश के तेजी से विकसित होते राज्यों में अपनी अलग पहचान बना रहा है और यह मुख्यमंत्री सरमा की मजबूत इच्छाशक्ति एवं कार्यक्षमता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने पूर्वोत्तर भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। असम में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश, उद्योग, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के विकास को नई गति देते हुए जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।
किरण देव ने विश्वास व्यक्त किया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम आने वाले समय में प्रगति और समृद्धि के नए सोपान तय करेगा। उनका राजनीतिक अनुभव, संगठन क्षमता और प्रशासनिक दक्षता राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरमा के नेतृत्व में असम की सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और गौरव को नई पहचान मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा सरकारें सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इसी सोच को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं और उनके नेतृत्व में असम देश के विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत आज भाजपा के नेतृत्व में शांति, विकास और स्थिरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए असम को नई ऊर्जा और नई पहचान देने का कार्य किया है। आने वाले समय में उनके नेतृत्व में असम और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और असम की निरंतर प्रगति की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.