May 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बंगाल-असम फतह के नायकों का रायपुर में सम्मान, भाजपा ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को बताया जीत की असली ताकत

 

“बूथ से लेकर जनविश्वास तक, प्रवासी कार्यकर्ताओं ने रचा विजय का नया अध्याय”
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं के सम्मान में भव्य बैठक आयोजित की गई। चुनावी रणभूमि में संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को इस बैठक में विशेष रूप से साझा किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को भाजपा नेतृत्व ने ऐतिहासिक जीत की मजबूत नींव बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव केवल राजनीतिक मुकाबले नहीं थे, बल्कि संगठन की विचारधारा और जनविश्वास की परीक्षा भी थे। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से पहुँचे प्रवासी कार्यकर्ताओं ने बंगाल के दुर्गम क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और असम के चाय बागानों तक पहुँचकर पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की योजनाओं और भाजपा के विकासवादी दृष्टिकोण को घर-घर तक पहुँचाया। कार्यकर्ताओं ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य किया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मंत्र इस चुनाव में पूरी तरह साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ताओं ने बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, सोशल आउटरीच और जनसंवाद के माध्यम से संगठन को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में विपरीत परिस्थितियों और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए भाजपा के प्रति जनसमर्थन को मजबूत बनाया।
बैठक में उपस्थित प्रवासी कार्यकर्ताओं ने चुनावी अनुभव साझा करते हुए बताया कि जनता के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर हुए संवाद, मतदाताओं की अपेक्षाओं और जमीनी फीडबैक को भी साझा किया। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि इन अनुभवों का उपयोग भविष्य में संगठन के विस्तार, कार्यशैली को और प्रभावी बनाने तथा “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि इन्हीं समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल सहित प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.