May 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बंगाल में ‘इंडी ठगबंधन’ का सफाया, अजा-अजजा समाज ने भाजपा पर जताया अटूट विश्वास

 

 

67 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय, तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने किया खारिज : डॉ. सनम जांगड़े व सत्यनारायण सिंह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// रायपुर। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और तथाकथित ‘इंडी ठगबंधन’ की राजनीति की जड़ें हिला दी हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बंगाल की जनता, विशेषकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज ने भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब देश का शोषित, वंचित और आदिवासी समाज विकास, सुरक्षा और सम्मान की राजनीति के साथ खड़ा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कुल 84 अजा-अजजा सीटों में से 67 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब झूठे वादों, तुष्टीकरण और वोट बैंक की गंदी राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। दूसरी ओर सत्ता के अहंकार में डूबी तृणमूल कांग्रेस महज 17 सीटों पर सिमट गई। यह परिणाम केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि वर्षों से जनता को भ्रमित करने वाली राजनीति के खिलाफ जनता का करारा तमाचा है।
अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य किया है। जिन वर्गों को दशकों तक केवल वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया गया, आज वही समाज भाजपा के विकास मॉडल के साथ मजबूती से खड़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज अब समझ चुका है कि उनका वास्तविक सम्मान, सुरक्षा और अधिकार केवल भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं।
अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कांग्रेस और टीएमसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तथाकथित इंडी गठबंधन के पास न कोई नीति है, न नीयत और न नेतृत्व। यह गठबंधन केवल झूठ, भ्रम और समाज को बांटने की राजनीति पर टिका हुआ है। लेकिन बंगाल की जागरूक जनता ने इस बार वोट की ताकत से इस पूरे राजनीतिक छलावे को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल का यह परिणाम पूरे देश के लिए संदेश है कि अब जनता विकास चाहती है, तुष्टीकरण नहीं; राष्ट्रवाद चाहती है, परिवारवाद नहीं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार हिंसा, धमकी और राजनीतिक प्रताड़ना के बावजूद जिस साहस और समर्पण के साथ संघर्ष किया, उसी का परिणाम आज ऐतिहासिक विजय के रूप में सामने आया है। यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि उन करोड़ों गरीब, दलित, आदिवासी और वंचित परिवारों की जीत है जिन्होंने विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है।
अंत में डॉ. जांगड़े एवं सत्यनारायण सिंह ने पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता और अथक परिश्रम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा पूरे देश में शोषित-वंचित समाज की सबसे मजबूत आवाज बनकर उभरेगी और विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.