बंगाल विजय के उत्साह के बीच भाजपा उरगा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति



बंगाल चुनाव में जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं का सम्मान और “झाल मुरी” के साथ संगठनात्मक ऊर्जा का प्रदर्शन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// उरगा/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा कोरबा के निर्देशानुसार भाजपा उरगा मंडल की आवश्यक मासिक कामकाजी बैठक ग्राम उरगा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों के पुनर्गठन तथा नए प्रभारियों एवं संयोजकों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव ने की। उन्होंने पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

बैठक का विशेष आकर्षण बंगाल विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उरगा मंडल के युवा कार्यकर्ता श्री शुभम हलवाई का सम्मान रहा। श्री शुभम हलवाई लगभग डेढ़ से दो माह तक पश्चिम बंगाल में रहकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रणनीतिक प्रचार अभियान से जुड़े रहे। जिस प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने कार्य किया, उसे लगभग 40 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। इस उपलब्धि पर मंडल पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु नए शक्ति केंद्रों के गठन, नए प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उनकी घोषणा की गई। साथ ही जिला भाजपा के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल पदाधिकारियों की बैठक, तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र बैठक, अंतिम रविवार को बूथ बैठक एवं टिफिन बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती सलजा रंगारी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच श्री जनार्दन कंवर, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जोगेंद्र कौशिक एवं श्री रामचंद्र पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंडल पदाधिकारी श्री गोवर्धन पटेल सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष क्रमशः श्री शंकर लाल राजवाड़े, श्रीमती भुवनेश्वरी कंवर, श्री चुन्नीलाल पाटिल, श्री दशरथ उरांव, श्री प्रवीण साहू एवं उनके पदाधिकारी खुशदिल आदिले, शांतिलाल पाटले, राम निरंजन जायसवाल, महावीर राजपूत, शोभाराम कश्यप, बीजू सिंह कंवर, बंधु राठिया, राजकुमार बंजारे, दिलीप उरांव, आशीष प्रजापति, भरत रंगारी, देवनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा उरगा मंडल के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री श्री शांतिलाल पाटले एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक के समापन पर पश्चिम बंगाल चुनाव में चर्चित “झाल मुरी” का विशेष नाश्ता सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कराया गया, जिसने बैठक के माहौल को और भी उत्साहपूर्ण एवं यादगार बना दिया।


