गढ़उपरोड़ा मंडल के बूथ अजगरबहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// कोरबा। पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में रामपुर विधानसभा अंतर्गत गढ़उपरोड़ा मंडल के बूथ अजगरबहार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कंवर, गढ़उपरोड़ा मंडल के कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णा दास महंत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सह कार्यालय प्रभारी सतीश कुमार तंवर, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संतोषी मंझवार, नेहा सिंह, किरण मंझवार, कदम बाई, दीपक कंवर, राजकुमार, विजय कुमार, मनीष कुमार, जगेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा इसी तरह जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


