महिला मोर्चा की मजबूत मौजूदगी, रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय नेतृत्व का भव्य स्वागत
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार को राजधानी रायपुर में अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आगमन पर जोरदार स्वागत कर संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया। एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का स्वागत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, प्रदेश सह-संयोजक (प्रोटोकॉल) पुष्पेंद्र सिंह सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसी क्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर का भी रायपुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व का यह प्रवास प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा और आगामी रणनीतियों को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में संगठन की मजबूती एवं अनुशासन की झलक स्पष्ट रूप से नजर आई।


