August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हनुमान जन्मोत्सव पर कोरबा में 2 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा

 

 

शिव मंदिर एस.ई.सी.एल. परिसर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा आयोजन, श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को शिव मंदिर, एस.ई.सी.एल. कोरबा में विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजकों ने कोरबा की समस्त धर्मप्रेमी जनता, हनुमान भक्तों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
भंडारा का आयोजन सभी हनुमान भक्त एवं श्रद्धालुगण, कोरबा के सौजन्य से किया जा रहा है।
हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर यह आयोजन भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी की आराधना और प्रसाद ग्रहण करने से जीवन में साहस, शक्ति और सकारात्मकता का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.