August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भक्ति का महाआयोजन: 28 मार्च से 1 अप्रैल तक गूंजेगी दिव्य श्री हनुमंत कथा, दिन-रात चल रही जोरदार तैयारियां

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। जिले में एक बार फिर भक्ति और आस्था का विराट संगम देखने को मिलने जा रहा है। ग्राम ढप-ढप, बांकीमोंगरा–कटघोरा मार्ग स्थित विशाल मैदान में 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर इन दिनों दिन-रात तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस पांच दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में देश के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का वर्णन करेंगे। आयोजन समिति और अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

 

 

दिन-रात चल रहा पंडाल निर्माण, विशाल व्यवस्थाएं तैयार
कथा स्थल पर इन दिनों विशाल पंडाल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर मंच और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद वितरण और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर हो उठे।
हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
आयोजन समिति के अनुसार कथा में कोरबा सहित आसपास के जिलों और प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सनातन संस्कृति के जागरण का संदेश
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के जागरण का एक बड़ा माध्यम भी है। कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और एकता का संदेश दिया जाएगा। पांच दिनों तक कथा, भजन और कीर्तन से पूरा क्षेत्र राम और हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहेगा।
श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजन समिति ने कोरबा और आसपास के क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिव्य श्री हनुमंत कथा का श्रवण करने और इस आध्यात्मिक महाआयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजक:
अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा
संपर्क:
9827952504
7354479283

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.