March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में महिला शक्ति का भव्य सम्मान समारोह, भाजपा महिला मोर्चा के आयोजन में सशक्तिकरण का संदेश गूंजा

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा महिला शक्ति के सम्मान में भव्य और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और समाज निर्माण में उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिला सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश गूंजता रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की, जबकि आयोजन का सफल संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीती स्वर्णकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विद्या पांडेय, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी.डी. शर्मा, प्रदेश प्रमुख स्व सहायता समूह सत्य लता मिरी, जिला महामंत्री स्वाति सिंह, अनसूईया राठौर तथा नीरज ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज, खेल, विधि, साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

मातृशक्ति देश के विकास की मजबूत आधारशिला – विभा अवस्थी
मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही है।

 

महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ा रही भाजपा – लखन लाल देवांगन
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं को संगठन और शासन दोनों में समान अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बन रही महिलाओं की भागीदारी – गोपाल मोदी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने महिलाओं को हर स्तर पर नेतृत्व का अवसर दिया है और महिला कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।

 

 

महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति की पहचान – संजू देवी राजपूत
कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज के विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं।

 

महिला सशक्तिकरण का अभियान जारी रहेगा – प्रीती स्वर्णकार
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीती स्वर्णकार ने कहा कि महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए महिला मोर्चा निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों से आई महिलाओं की उपस्थिति से पूरा आयोजन उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहा।
यह आयोजन महिला सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि महिलाओं के सम्मान और सहभागिता के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.