August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भक्ति का महाकुंभ: 28 मार्च से 1 अप्रैल तक गूंजेगी दिव्य श्री हनुमंत कथा, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा जिले में एक बार फिर भक्ति और सनातन संस्कृति की अलौकिक धारा प्रवाहित होने जा रही है। ग्राम ढप-ढप, बांकीमोंगरा–कटघोरा मार्ग, कोरबा में 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक “दिव्य श्री हनुमंत कथा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन में देश के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीराम और हनुमान भक्ति की अमृत वर्षा से सराबोर करेंगे।
इस दिव्य कथा को लेकर पूरे कोरबा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति और अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा द्वारा भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कथा स्थल को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ ही विशाल पंडाल, पार्किंग, पेयजल और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सनातन संस्कृति के जागरण का संदेश भी है। कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कोरबा क्षेत्र के लिए यह आयोजन भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक चेतना का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जहां पांच दिनों तक भजन, कीर्तन और कथा के माध्यम से पूरा वातावरण राम और हनुमान के जयकारों से गूंज उठेगा।
आयोजक:
अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा
संपर्क: 9827952504, 7354479283

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.