August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरदी बाजार मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और विचारधारा का मार्गदर्शन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत हरदी बाजार मंडल में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण सत्र का विधिवत प्रारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की। इसके पश्चात स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संजय शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने संबोधन में संजय शर्मा के संगठनात्मक अनुभव और उनके जीवन परिचय का उल्लेख करते हुए उन्हें मंच से संबोधन के लिए आमंत्रित किया।

 

 

 

अपने उद्बोधन में संजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक संस्कृति और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का एक व्यापक अभियान है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और प्रशिक्षण कार्यक्रम को संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन, मंडल महामंत्री नवरत्न सिंह राजपूत, अमरनाथ कौशिक, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनसूया राठौर, डॉ. दुर्गेश कश्यप सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और भाजपा की विचारधारा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.