August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बुधवारी शक्तिकेंद्र में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की संगठनात्मक बैठक, विस्तार और सक्रियता पर जोर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**  कोरबा। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा 13 मार्च 2026 को शक्तिकेंद्र बुधवारी क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 23 में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।

 

 

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी सम्माननीय वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.