रामपुर आईटीआई के पास भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की शक्तिकेंद्र स्तरीय बैठक संपन्न



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा 13 मार्च 2026 को रामपुर आईटीआई के पास शक्तिकेंद्र स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भाजपा की नीतियों व योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


