May 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत का ताबड़तोड़ जनसंपर्क दौरा आज, शहर के कई क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम और आशीर्वाद समारोह

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत का 14 मार्च 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान वे कई सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगी और आमजन से संवाद करेंगी। दिनभर चलने वाले इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
दौरे की शुरुआत प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक उरगा में आयोजित कार्य विस्तार–प्रशिक्षण महाअभियान से होगी। यहां संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को दिशा देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की जाएगी।
इसके बाद दोपहर 03:30 बजे मुड़ापार रामलीला मैदान के पास कोरबा में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महापुराण यज्ञ में महापौर संजू देवी राजपूत शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगी और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी।
दोपहर बाद 04:30 बजे वार्ड क्रमांक 11, सामुदायिक भवन, सीतामढ़ी में आयोजित आशीर्वाद समारोह एवं प्रीतिभोज में वे शामिल होंगी और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगी।
इसके पश्चात सायं 05:00 बजे पुरानी बस्ती, रानी रोड, जगत खाना के पास आयोजित अधिष्ठात्री देवी भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में महापौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इसके बाद सायं 05:30 बजे जय झूलेलाल रिसोर्ट, कोरबा में आयोजित आशीर्वाद समारोह एवं स्वरुचि भोज (अमन संग अंशु) कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
सायंकाल 07:00 बजे मिश्रा जी मैरिज गार्डन, शक्ति चौक, बांकी मोंगरा में आयोजित आशीर्वाद समारोह एवं प्रीतिभोज (किशन संग नीलम) कार्यक्रम में भी महापौर शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगी।
दौरे का अंतिम कार्यक्रम सायं 07:30 बजे प्रेस क्लब टाउनहॉल मैदान, निहारिका कोरबा में आयोजित आशीर्वाद समारोह एवं स्वरुचि भोज में होगा, जहां वे शहर के गणमान्य नागरिकों और आमजन से मुलाकात करेंगी।
महापौर संजू देवी राजपूत के इस व्यापक दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारियां की गई हैं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.