भाजयुमो की वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने दिया मार्गदर्शन, आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की शक्ति है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ सफल बनाएं तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन ने किया। उन्होंने संगठन की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं बैठक के अंत में प्रदेश महामंत्री कुणाल सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


