August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

धन सिंह कंवर बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री, अमृत तंवर को मिली जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में श्री धन सिंह कंवर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्री अमृत तंवर को जिला कार्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धन सिंह कंवर की नियुक्ति को जनजातीय समाज के बीच संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके अनुभव और सक्रियता से अनुसूचित जनजाति मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं अमृत तंवर को जिला कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय की गतिविधियों के संचालन और संगठनात्मक समन्वय को और अधिक मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 🌸

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.